Posts

Showing posts from November, 2019

अपना घर-अपनी छत का सुकून ।

Image
~ गृह प्रवेश ~ 👣 👣 " अपना घर - सुकून भरा " 10-10-2019,  एक   यादगार तिथि   , हमारे लिए   ।   इसी दिन हमने अपने घर में विधिपूर्वक गृह प्रवेश किया था । अद्भुत तिथि के संयोग को देखते हुए हमारे पंडित जी ने इस तिथि को गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त बताया था। घर अभी पूरी तरह से तैयार भी नही हुआ था , फर्श और लकड़ी का बहुत सारा काम बाकी था परंतु हमने निश्चित किया कि हम इस अद्भुत मुहुर्त में नए घर मे ही प्रवेश करेंगे।। 🙏🙏 स्नेही मित्रों को सादर अभिवादन. कुछ समय से जिस अत्यधिक व्यस्तता के चलते आप सभी स्नेहीजनों से अवांछित दूरी बनी रही उसका पटाक्षेप मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के साथ बड़े ही पवित्र ढंग से हुआ. ईस्वर की असीम अनुकम्पा, पूर्वजों के आशीर्वाद और आप सभी स्वजनों के शुभकामनाओं के चलते आपके इस मित्र का छोटा सा आशियाना तैयार हो गया और गृह पूजा का कार्यक्रम भी १० अक्टूबर को संपन्न हुआ. अनुकंपा प्रभु की रही, पुरखों का आशीष | छोटा मेरा आशियाँ, खडा उठाये शीश || ...